आज सोचा अपने जन्मदिन पर एक युवा के रूप में सभी देश के युवाओं के लिए अपना सन्देश लिखूं।

आज मैं 30 साल का हो गया हूं , युवा के रूप में अपने कुछ अनुभव साझा कर रहा हूं कि युवाओं की भागीदारी राष्ट्र निर्माण में कितनी अहम है और युवा इसे कैसे समझें।

हमारी वर्तमान सामाजिक परिस्थितियां आगामी भविष्य को बहुत ही प्रभावित कर रही हैं, इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, हमारा युवा वर्ग जो बेरोजगारी, नशाखोरी, खान पान व मानसिक दबाव आदि से बहुत ही गम्भीर तरीके से प्रभावित हो रहा है। ज्यादातर युवाओं के सपने ही उनको दिशाहीन कर रहे हैं, इसलिए आवश्यक है युवा सशक्तिकरण योजनाओं की।
जैसे:
1- व्यक्तित्व निर्माण शिक्षा‌
2- योग्यतानुसार रोजगार गारंटी।
3- नशीले पदार्थों पर प्रभावशाली प्रतिबन्ध व नशा मुक्ति।
4- सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों में युवाओं का प्रशिक्षण व प्रोत्साहन।
5-युवाओं को भारतीय संस्कृति व इतिहास की शिक्षा।
युवाओं का सम्मान व ध्यान रखने की सरकारों की अहम जिम्मेदारी व प्राथमिकता होनी चाहिए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री अन्न ( मिलेट्स) के उत्पादन व उपभोग के लिए जन जागरूकता क्यों आवश्यक है? यह भारत की पहल पर कैसे बना वैश्विक मुद्दा, सुनिए इस महत्वपूर्ण वीडियो सन्देश को ओर पढ़िये लेख : चौधरी के पी सिंह ठैनुआं

कृषि प्रधान देश की पहचान व किसान की देश की प्रगति में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका के बाद भी देश में किसान आयोग का गठन क्यों नहीं?