Posts

Showing posts from December, 2021

युवा सशक्तिकरण सबसे आवश्यक है। जानिए क्या बिन्दु हैं, जिन पर सरकारों को कार्य करना चाहिए।

Image
#युवा_सशक्तिकरण_सबसे_आवश्यक : आज वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर हम कह सकते हैं हमारा हुआ जो देश का भविष्य तय करता है, उसके हालात संघर्षपूर्ण तो हैं ही किंतु से शारीरिक मानसिक तौर पर तोड़ देते हैं। युवा भारत की ताकत है, जब तक इनके लिए व्यक्तित्व निर्माण , स्किल डेवलपमेंट, रोजगार प्रबंधन, नशा मुक्ति अभियान, मानसिक तनाव रहित शिक्षा नहीं होगी तब तक युवा सशक्तिकरण असंभव है।

कृषि प्रधान देश की पहचान व किसान की देश की प्रगति में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका के बाद भी देश में किसान आयोग का गठन क्यों नहीं?

Image
कृषि प्रधान देश की पहचान व किसान की देश की प्रगति में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका के बाद भी देश में किसान आयोग का गठन क्यों नहीं?  कृषि प्रधान देश की पहचान होने के बाद भी हमारे देश में किसान आयोग का गठन क्यों नहीं किया गया है? यह बहुत बड़ा प्रश्न है, जबकि किसानों व सरकारों के बीच संवाद की कमी से हमेशा कृषि सुधार के लिए लाई जाने वाली नीतियों पर सरकार और किसानों के बीच लगातार टकराव देखने को मिला है। हाल ही में बात की जाए तो एक साल से ज्यादा समय तक चले किसान आन्दोलन में भी किसानों और सरकारों के बीच संवाद की कमी के कारण कृषि सुधार के लिए लाये गये तीनों कृषि कानून सुधार की जगह वापस हुए। इससे पहले RCEP मुक्त व्यापार समझौते पर भी सरकार को किसानों के साथ संवाद की कमी से पीछे हटना पड़ा। दोनों ही मामले में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को अपना फैसला बदलने का निर्णय लेना पड़ा। पहले की भी सरकारों में विश्व व्यापार संगठन के दबाव में सरकारों ने किसानों से बिना राय लिए हुए बहुत सारे समझौतों पर हस्ताक्षर की कोशिश की या समझौते कर दिए, जिनका प्रभाव वर्तमान किसानों की आर्थिक परिस्थिति पर है और

आओ चलें गांव की ओर

Image
आत्मनिर्भर गांव की कल्पना बिना आत्मनिर्भर गांव के असम्भव है, गांव से ही भारतीय संस्कृति का उदय हुआ है। आज स्मार्ट शहर बनाने की बात की जाती है, तो स्मार्ट गांव की भी हो।  स्मार्ट गांव कैसे हों , इस पर वर्तमान परिस्थितियों व जरूरतों के विश्लेषण की आवश्यकता है। 1- ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने में अहम भूमिका निभा सकते हैं गांव ‌ आज आधुनिकीकरण की दौड़ में ग्लोबल वार्मिंग की बढ़ती समस्याओं ने मानव को‌ ग्रीन बिल्डिंग मौडल पर कार्य करने के लिए मजबूर कर दिया है, जबकि ग्रीन बिल्डिंग तकनीकी गांव की संस्कृति में पहले से ही है, बस हमें गांव के पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना है।  2- गांव के स्मार्ट प्रबन्धन की आवश्यकता है गांव आज भी सरकारी योजनाओं के लचर क्रियान्वयन व सरकारी तंत्र के भ्रष्टाचार के शिकार हैं। सरकार के आवंटित बजट का बड़ा हिस्सा, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।  सरकारी योजनाओं का सही लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचाये। पूरे देश को एक स्मार्ट एप से जोड़े केन्द्र सरकार, जिसमें नागरिकों के डाटा के साथ सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का भी पता लगे और फीडबैक ओप्शन भी हो। 3-

दीवाली पर ही नहीं सदैव मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग करें।

Image
भारतीय संस्कृति में मिट्टी के बने बर्तनों का प्रयोग अति उत्तम माना जाता है। आधुनिकीकरण के मिथ्य से हटकर समाज प्रकृति की तरफ जाने की आवश्यकता को महसूस कर रहा है, क्योंकि पर्यावरण में प्रदूषण समाज के लिए बड़ी चुनौती बना है। इसलिए हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे से छोटे मुद्दों पर बारिकी से अध्ययन करना चाहिए।  विस्तृत   Follow on Twitter @kpsinghthainuan    #jhoprisesansadtak

गौमाता ही अर्थव्यवस्था का आधार

Image
#गौ_संरक्षण_के_लिए_समाज_और_सरकार_दोनों_को_लेनी_पड़ेगी_गम्भीरता_पूर्वक_जिम्मेदारी #सरकार 👇 👉1- सम्पूर्ण भारत में गौ वध पर कठोर कानून लागू करे केंद्र सरकार, जिससे गौ वध पर प्रभावी रोक लगे। 👉2- एम एस एम ई योजनाओं में गौ आधारित उत्पादों के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को स्थापित करे सरकार और उनको प्रशिक्षण के द्वारा मार्केटिंग प्लेटफॉर्म व प्रबंधन सहायता उपलब्ध कराये सरकार  👉3- भारत सरकार को अत्यधिक मात्रा की आवश्यकतानुसार लाखों टन यूरिया व डी ए पी आयात करना पड़ता है, सरकार गौ प्रबंधन के माध्यम से गोबर के खाद की खेती की तरफ ले जाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाए। 👉4- गौ उत्पादों पर भारत सरकार सब्सिडी दे। 👉5- मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत  सरकार, गौमाता पर विश्वविद्यालयों में रिसर्च एवं डेवलपमेंट के लिये इंजीनियरिंग, प्रबंधन, सामाजिक, स्वास्थ्य व वाणिज्य सम्बन्धी विषयों के छात्रों को प्रोत्साहित कर नौकरियों में प्राथमिकता दे। #समाज वर्तमान स्वास्थ्य चुनौतियों का अवलोकन करने के बाद पाया गया है, कि मानव समाज जितना प्रकृति से दूर हुआ है, उतना वह संकट में पड़ा है, अगर

आज सोचा अपने जन्मदिन पर एक युवा के रूप में सभी देश के युवाओं के लिए अपना सन्देश लिखूं।

Image
आज मैं 30 साल का हो गया हूं , युवा के रूप में अपने कुछ अनुभव साझा कर रहा हूं कि युवाओं की भागीदारी राष्ट्र निर्माण में कितनी अहम है और युवा इसे कैसे समझें। यह मेरा अधिकारिक वेबसाइट है, अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें हमारी वर्तमान सामाजिक परिस्थितियां आगामी भविष्य को बहुत ही प्रभावित कर रही हैं, इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, हमारा युवा वर्ग जो बेरोजगारी, नशाखोरी, खान पान व मानसिक दबाव आदि से बहुत ही गम्भीर तरीके से प्रभावित हो रहा है। ज्यादातर युवाओं के सपने ही उनको दिशाहीन कर रहे हैं, इसलिए आवश्यक है युवा सशक्तिकरण योजनाओं की। जैसे: 1- व्यक्तित्व निर्माण शिक्षा‌ 2- योग्यतानुसार रोजगार गारंटी। 3- नशीले पदार्थों पर प्रभावशाली प्रतिबन्ध व नशा मुक्ति। 4- सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों में युवाओं का प्रशिक्षण व प्रोत्साहन। 5-युवाओं को भारतीय संस्कृति व इतिहास की शिक्षा। युवाओं का सम्मान व ध्यान रखने की सरकारों की अहम जिम्मेदारी व प्राथमिकता होनी चाहिए।