बिहार के भागलपुर जनपद के युवा बृजेश की पीड़ा सरकार को सुनना चाहिए और युवा भाई बृजेश के सुझाव पर गम्भीरता से विचार करना चाहिए।

मैं देश की राजधानी नई दिल्ली में फुटपाथ के पास लगी दुकान पर नाश्ता कर रहा था, तो मैंने बिहार के भागलपुर जनपद के रहने वाले युवा बृजेश की बातों में उसकी पीड़ा को चुपचाप सुनता रहा, भाई बृजेश मोची का कार्य करता है, वह भाई किसी के द्वारा अपमान से दुखी लग रहा था और कह रहा था हमें हीनता के साथ बिहारी कोई बोलता है, तो अच्छा नहीं लगता। युवा बृजेश की बिहार से रोजगार के कारण पलायन को लेकर भी बड़ी पीड़ा थी, उसने सरकार से आह्वान किया कि अगर सरकार हमें बिहार में बंजर या बेकार पड़ी भूमि पर उगाने के लिए खेती किसानी के लिए खेतिहर मजदूर का वेतन दे, तो हम बाहर क्यों रोजगार की तलाश में पलायन करें। युवा भाई बृजेश का दर्द जायज था। फिर मैंने उन्हें हाल ही में बिहार के समस्तीपुर जनपद व सिवान जनपद के दौरे के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि बिहार देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक है, बिहार आज रोड, रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर व शिक्षा के मामले में किसी भी राज्य से कम नहीं, बाहर जब जंगलराज हुआ करता था, तब की छवि बनी है। इसलिए आज मैं माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री Nitish Kumar  जी से निवेदन करना चाहता हूँ कि बिहार पर्यटन व उसके विकास व सुशासन के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना चाहिए। बिहार में जल आपदा को जल व बाढ़ प्रबंधन से उसकी पूंजी बनाया जा सकता है, इसके लिए भी बडे़ कदम उठाये जायें। मैं तो यही कहूँगा बिहार एक सर्वश्रेष्ठ राज्य है, यहाँ से पलायन रोकने के लिए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार को साझा रणनीतिक योजना तैयार करनी चाहिए और विशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिलना चाहिए। 
सुनिए क्या कहा युवा भाई बृजेश ने। 
https://youtu.be/ZYdvDcHvesw

जय जवान जय किसान जय बिहार जय भारत। 
President of India Vice President of India Narendra Modi PMO India Shivraj Singh Chouhan Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India 
#Bihar #biharireels #BiharNews #BiharPolitics #BiharGovernment #NitishKumar #NitishKumarCM #kpsinghthainuan #KPSingh #KP #GKU #gaonkisanunnayan #बिहार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूछते हैं 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले 2023 के आम बजट पेश होने से पहले कृषि सेक्टर के पी एम मोदी से कुछ महत्वपूर्ण सवाल।

गौमाता ही अर्थव्यवस्था का आधार

श्री अन्न ( मिलेट्स) के उत्पादन व उपभोग के लिए जन जागरूकता क्यों आवश्यक है? यह भारत की पहल पर कैसे बना वैश्विक मुद्दा, सुनिए इस महत्वपूर्ण वीडियो सन्देश को ओर पढ़िये लेख : चौधरी के पी सिंह ठैनुआं